
हापुड़ में क्रीम व घी फैक्टरी पर लखनऊ की खाद्य विभाग टीम ने की छापेमारी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): लखनऊ से आई खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने बुधवार की दोपहर बाद थाना हापुड़ क्षेत्र के अंतर्गत लोधीपुर में एक क्रीम बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मार कर नमूने लिए। बता दे कि लखनऊ की खाद्य विभाग की टीम को हापुड़ में घटिया क्रीम बनाकर विभिन्न इलाकों में बेचने की सूचना मिली थी। विभागीय टीम ने इस सूचना को स्टीक मानते हुए। पहले रैकी की और फिर बुधवार को छापामार कार्रवाई कर नमूने लिए गए। खाद्य विभाग टीम की छापामार कार्रवाई से नकली क्रीम व घी से धंधेबाजों में हड़कम्प मचा है।
बता दें कि लोधीपुर में क्रीम व घी बनाने वाली फैक्टरी से हापुड़ के कबाड़ी बाजार में एक ठिकाने पर बडी मात्रा में नीले ड्रम के माध्यम से क्रीम की सप्लाई होती है। जहां से अन्य छोटे-छोटे ठिकानों पर भेजी जाती है। खाद्य विभाग की टीम ने बताया कि सैम्पलिंग की रिपोर्ट आने के बाद विधि पूर्वक कार्रवाई की जाएगी।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















