कार की खिड़की पर लटक कर यात्रा करने की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा के पास की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक युवक एक गाड़ी की खिड़की पर लटक कर यात्रा कर रहा है। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। आप ही सोचिए कि यदि गाड़ी के बराबर से अन्य वाहन निकले तो यह कार सवार उसकी चपेट में आ सकता है। ऐसे में आने जाने वाले राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
मामला रविवार की रात का है जब पिलखुवा टोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक कार की खिड़की पर लटका एक युवक यात्रा करता हुआ दिखाई दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कई तरह के सवाल उठाए हैं और कहा कि नियमों के विपरीत इस तरह यात्रा करना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में लापरवाह के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई कर कड़ा सबक सिखाने की जरूरत है जिससे भविष्य में इस तरह जानलेवा सफर न करें।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























