
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन, संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के सर्राफा बाजार में गुरुवार की अपराहन पुलिस दो चोरों को लेकर एक दुकान पर पहुंची। इस दबिश को दौरान सर्राफा व्यापारियों, सुनारों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया हैं जिससे पूछताछ की जा रही हैं।
विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने हापुड़ के सर्राफा बाजार में दबिश दी। यह प्रकरण 300 ग्राम चोरी हुए सोने से जुड़ा हैं। लाखों की चोरी के इस मामले में दो चोरो को साथ लेकर पहुंची और एक दुकान पर मौजूद व्यक्ति को उठाया। सूत्रों के अनुसार, चोरी का यह सोना हापुड़ में पिघलाया गया हैं। पुलिस जांच कर रही हैं।























