
👁 24 views Views
हापुड़, सीमन, संजय कश्यप / अमित कुमार (ehapurnews.com): चलती बाइक में लगी आग ,एक व्यक्ति की मौत ,अमरोहा से गाजियाबाद जा रहा था युवक थाना बाबूगढ़ क्षेत्र हाईवे का मामला
14/05/26 को समय करीब 8:30 पर मोटरसाइकिल संख्या up13 ak 1328 पर सवार अजीत पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम भोगपुरा रहरा जनपद अमरोहा जो की अमरोहा की तरफ से हापुड़ की तरफ आ रहा था अचानक बागड़पुर फ्लाईओवर के ऊपर अजीत उपरोक्त की मोटरसाइकिल में आग लग गई आग लगने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है जिसे उपचार हेतु एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाते समय मृत्यु हो गई है । फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया है यातायात को बहाल करा दिया गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
























