
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (EHapurNews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने एक जून की मध्य रात को हापुड के गिरधारीनगर निवासी व्यापारी के परिवार व चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट करने की घटना में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के एक ईनामी लुटेरे को गिरफ्तार कर लियाजिसके कब्जे से लूटे गये 1 लाख 92 हजार रूपये नकद व अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।आरोपी मुरादाबाद का मोहित है।लुटेरे की गिरफ्तारी पर पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ ने 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।बता दे कि इस सिलसिले मे पुलिस 5 लुटेरे को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और लूट के जेवर तथा 24 लाख रुपए पहले ही बरामद कर चुकी हैं।अब एक लुटेरा फरार है जिस पर भी 50 हजार रूपए का इनाम घोषित है।






















