
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (EHapurNews.com): थाना हापुड़ देहात व थाना हापुड़ नगर पुलिस की एक बाइक सवार बदमाश से गुरुवार की मध्य रात को हुई सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये का ईनामी बदमाश मारा गया और एक हैड कांस्टेबल घायल हो गया।पुलिस ने मौके से एक बाइक पिस्टल, एक खोखा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।घायल कांस्टेबल को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है।मृतक बदमाश हापुड के उद्यमी नरेंद्र अग्रवाल के घर एक जून को हुई सशस्त्र लूटपाट में शामिल था और 50 हजार रूपए का इनामी था।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि गुरुवार की मध्य रात्रि में थाना हापुड़ नगर पुलिस बुलन्दशहर रोड़ पर चैकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया।बदमाश ने पुलिस को देखकर देकर भागने का प्रयास किया, तो पुलिस पार्टी ने पीछा करते हुए मसैज फ्लैश किया।सूचना मिलते ही हापुड़ देहात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाश को ग्राम गोदी की साईड से घेर लिया।बदमाश ने स्वयं को घिरा पाकर टयूवैल की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की और बदमाश गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु सीएससी नगर भेजा गया, जहां पर चिकित्सों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्टल, जिन्दा व खोखा कारतूस तथा एक स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद की है।मृतक बदमाश की पहचान श्याम पुत्र वीरेन्द्र निवासी सुरजपुर थाना पटवाई जनपद रामपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि मृतक बदमाश एक जून-2026 को थाना हापुड देहात क्षेत्रांर्तगत गिरधारीनगर निवासी व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के परिवार व चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने की घटना में वांछित था।जिस पर 50 हजार रूपए का इनाम घोषित था।पुलिस के अनुसार इस मुठभेड़ में एक हैड़ कांस्टेबल 138 मनोज कुमार घायल हुआ है जिसका उपचार हेतु सीएससी नगर में चल रहा है।मृतक बदमाश के विरूद्ध जनपद मुरादाबाद में डैकती व गैंगस्टर एक्ट के अभियोग पंजीकृत थे।






















