
नशे के सौदागरो को एक ही साल मिला कारावास
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ बरामद होने केे मामले में 02 अभियुक्तों को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया।
वर्ष 2025 में अभियुक्त आदिल व मौ0 खेफ से अवैध मादक पदार्थ बरामद होने के सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 145/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिम्भावली पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमो में अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर एक-एक वर्ष का कठोर कारावास व 1,000/-1,000/- रुपये के अर्थदण्ड़ से दण्डित किया गया है।
दोषसिद्ध अपराधीयों का नाम व पता,1. आदिल पुत्र इकबाल अंसारी निवासी कम्पनी मार्ग ओ ब्लाक थाना चॉदनी चौक नई दिल्ली।2. मै0 कैफ पुत्र साजम निवासी मौहल्ला नागलोईकालोनी थाना नागलोई पश्चिनी दिल्ली है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























