
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सराफा बाजार में स्थित एक दुकान पर अवैध रूप से पटाखे की बिक्री हो रही है जिसके चलते लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि दुकानदार के पास किसी तरह की फायर विभाग की एनओसी नहीं है और ना ही दुकान पर फायर एक्सटिंग्विशर लगा है। आप ही सोचिए कि जरा सी चिंगारी और भीषण गर्मी के कारण यदि विस्फोटक सामग्री ने आग पकड़ ली तो आसपास की दुकान भी जलकर राख हो जाएगी। क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है जिन्होंने विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ के सर्राफा बाजार में शिव मंदिर के सामने स्थित दुकान पर खुलेआम पटाखे की बिक्री हो रही है. बीच बाजार में पटाखे बेचा जा रहे हैं जिसकी वजह से लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। मौके से जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।






















