
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के कस्तला कासिमाबाद में एक दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया जहां दीवार में कूमल कर चोर नकदी व सामान चुराकर फरार हो गए। पीड़ित को इस दौरान करीब 50 हजार से ज्यादा का नुकसान हो गया जिसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास लगे कैमरों को खंगाल रही है।
पिलखुवा के कस्तला कास्माबाद के रहने वाले हरीश चौहान पुत्र सूरजपाल चौहान ने बताया कि उनकी कन्फेक्शनरी की दुकान है जहां कोल्डरिंग, नमकीन, चिप्स आदि की बिक्री होती है। बीती रात वह दुकान का ताला लगाकर घर चले गए। जब बुधवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दीवार काट कर दुकान में घुसे चोरों ने ₹15,000 की नकदी,₹20,000 की सिगरेट, प्रिंटर, 20 हजार के कुरकुरे, नमकीन व कोल्ड ड्रिंक आदि सामान चुराकर फरार हुए। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उन्हें 50,000 से ज्यादा का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























