
हापुड़ वालों के लिए खुशखबरी: अब सिर्फ 1500/- में बनेगा छिजारसी टोल का पास, जानिए पूरी शर्त!
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com):अगर आप भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने टोल प्लाजा से बार-बार गुजरते हैं और हर बार भारी टोल टैक्स देकर परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। हापुड़ जिले के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा से गुजरने वाले स्थानीय निजी वाहन स्वामियों के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब छिजारसी टोल प्लाजा पर 4,320 रुपये की जगह मात्र 1,500 रुपये सालाना में लोकल फास्टैग पास बनेगा।”
“आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 में संशोधन किया गया है। इस नए नियम के तहत टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र निजी (गैर-व्यावसायिक) वाहन चालकों को रियायती वार्षिक पास की सुविधा मिलेगी। यह नई व्यवस्था 1 नवंबर 2026 से लागू होने जा रही है। अभी तक स्थानीय वाहन मालिकों को 360 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से सालभर में कुल 4,320 रुपये खर्च करने पड़ते थे। लेकिन अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद मात्र 1,500 रुपये सालाना शुल्क देकर लोकल पास बनवाया जा सकेगा।”
“छिजारसी टोल प्लाजा के जनरल मैनेजर रिहायती गृह अमित शर्मा के अनुसार, इस टोल प्लाजा से रोजाना लगभग 60 हजार वाहन गुजरते हैं, जिनमें करीब 15 हजार वाहन स्थानीय गैर-व्यावसायिक श्रेणी के हैं।
“टोल प्लाजा के वरिष्ठ प्रबंधक राम मेहर ने स्पष्ट किया है कि यह पास केवल उसी संबंधित टोल प्लाजा पर मान्य होगा जिसके लिए इसे जारी किया जाएगा। अगर आपके पास भी 20 किमी के दायरे में गैर-व्यावसायिक वाहन है, तो 1 नवंबर से आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























