
संडे बाजार से बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चोर ने जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में रविदास चौक के पास लगे संडे बाजार से एक बाइक चोरी कर ली और फरार हो गया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गढ़ क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर के रहने वाले गौरव पुत्र पदम रविवार 25 अक्टूबर को अपनी बाइक पर सवार होकर सामान खरीदने के लिए गढ़मुक्तेश्वर में रविदास चौक के पास लगे संडे बाजार पहुंचे थे। उन्होंने बाइक पास में खड़ी की थी। 5:15 बजे के आसपास एक संदिग्ध आया जिसने मौका देखकर बाइक चुरा ली और फरार हो गया। जब गौरव वापस लौटे तो बाइक गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671

























