
हापुड़, सीमन/ हर्ष त्यागी (ehapurnews.com): राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी व सदस्य एकत्र होकर बुधवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे जिन्होंने कहा कि शुगर मिल द्वारा किसानों का बकाया भुगतान देरी से किया गया है। ऐसे में 30 वर्षों के विलंब से किए गए भुगतान का ब्याज किसानों को दिलाया जाए। इस मांग को लेकर पहुंचे संगठन ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया।
संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बताया कि शुगर मिल किसानों के गन्ने का देरी से भुगतान करती है जिसके कारण वह किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ऐसे में पिछले 30 वर्षों के ब्याज का हिसाब दिया जाए और किसान का भुगतान किया जाए। 15% ब्याज की दर से किसानों को ब्याज दिया जाए। इसी के साथ संगठन ने बताया की नई मंडी में 20 अगस्त से ब्याज भुगतान की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। उनकी मांगों को शीघ्र से शीघ्र पूरा किया जाए अन्यथा वह 4 नवंबर को जिला गन्ना अधिकारी हापुड़ के कार्यालय पर शांतिपूर्ण महापंचायत करेंगे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























