
बदनौली संघर्ष में 16 नामजद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर कोतवाली के गांव बदनौली में जातिय तनाव के कारण दो पक्षों में हुए संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों की ओर से दो लोग घायल हो गए। इस सिलसिले में पुलिस दोनों पक्षों की ओर से 16 लोगों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बदनौली में लड्डू उर्फ अंश व प्रशांत पक्ष के मध्य लंबे अरसे से तनातनी व मुकदमे बाजी चल रही है और ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर भी दोनों पक्षों में मनमुटाव है।
1 जून सोमवार की शाम को दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर बस अड्डा पर आ गए और कहांसुनी होने लगी जो बाद में मारपीट व संघर्ष में बदल गई और लड्डू व प्रशांत घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
पुलिस एक पक्ष से लड्डू उर्फ अंश, दीपक, प्रवेंद्र, साहिब, सनी, आरव, शुभम व अनुराग तथा दूसरे पक्ष के प्रशांत, प्रमोद, सुशील, गौरव, पेरिस, रोहित, अर्जुन व परवेज सहित 10 अज्ञात के विरुद्ध संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और पुलिस दोनों पक्षों की गतिविधियों पर नजर रखी है
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926























