
ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई मौत के मामले पुन: विवेचना की मांग
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में दस माह पूर्व एक विवाह समारोह में आए दिल्ली निवासी युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत के मामले में परिजनों ने रविवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से पुनःविवेचना की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसारजानकारी के अनुसार 16 नवंबर 2025 को दिल्ली निवासी भव्य रावल अपने साथियों के साथ बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक विवाह समारोह में आए थे। समारोह के बाद वे साथियों के साथ एक खेत में गए, जहां खड़े ट्रैक्टर का उपयोग किया गया। इसी दौरान भव्य ट्रैक्टर के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई। परिजन ने इसे पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत हत्या का दावा किया था।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















