
किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन युवा विंग हापुड़ ने मोर्चा खोल दिया है। ज्ञानेश्वर त्यागी, युवा जिला अध्यक्ष भाकियू हापुड़ के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार से जिलाधिकारी कार्यालय हापुड़ पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर लगातार अधिकारियों से बातचीत की गई, लेकिन समाधान नहीं होने के कारण अब उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा है।
किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह धरना जारी रहेगा। वहीं, धरने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी निगरानी रखी जा रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


















