
सलोनी की मढ़ैया में लेन-देन को लेकर मामा-भांजे में मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के सलोनी गांव की नटो की मढ़ैया में रुपये के लेन-देन को लेकर मामा-भांजे के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
आरोप है कि मामा ने भांजे के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। गाजियाबाद के मुंडिया घड़ी के रहने वाले रिंकू ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके कुछ रुपये मामा नरेंद्र की तरफ थे। इन रुपयों को लेकर जब उसने तकादा किया तो नरेंद्र, सुनील, ललित और रूपा ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


















