
हापुड़ में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान, 27 किलोवाट की चोरी पकड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ विद्युत वितरण खंड हापुड़ में लाइन लॉस वाले फीडरों पर लगातार बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ऊर्जा निगम, विजिलेंस और एंटी पावर थेफ्ट की संयुक्त टीम ने सोमवार को तड़के तीन गांवों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
टीम ने गांव धीरखेड़ा, कैली और कूड़ी समेत आसपास के क्षेत्रों में करीब दस मकानों की जांच की, जहां बिजली चोरी पकड़े जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। ऊर्जा निगम अधिकारियों के अनुसार, गांव कूड़ी में जखूमर, राजवीर, सुभाष, सोनू और चंद्र सिंह के परिसरों में बिजली चोरी मिली।
वहीं गांव कैली में सुनील, अरुण, महबूब, मुनव्वाज और फिरोज अहमद के यहां भी बिजली चोरी पकड़ी गई। इन मामलों में करीब तीन किलोवाट तक की चोरी दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि दस परिसरों से कुल 27 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई है।
ऊर्जा निगम ने स्पष्ट किया कि लाइन लॉस वाले फीडरों पर अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
99/- में खरीदें शर्ट, T-शर्ट, बच्चों के कपड़े और भी बहुत कुछ: 8191820867

















