जय जगन्नाथ के जयकारे से गूंजा पिलखुवा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में इस्कॉन पिलखुवा द्वारा रथयात्रा का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। रथयात्रा रंगोली मंडप से प्रारंभ होकर घास मंडी, तिराहे, गांधी बाज़ार, कृष्ण गंज और नेशनल हाइवे 9 से होते हुए इस्कॉन मंदिर पिलखुवा, पिलर न० 15 पर सम्पन्न हुई। भगवान जगन्नाथ का आगमन नगर में 21 गाड़ियों के काफिले के साथ हुआ।
तदोपरांत भगवान को रथ पर विराजमान कर आरती उतारी गई एवम जगन्नाथ अष्टकम का पाठ किया गया। नगर में भगवान के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा की गई। जगह जगह पर आरती की गई और सुंदर रंगोलियां बनाई गई। साथ ही क्रेन द्वारा 56 भोग, महाभोग व नगरवासियों द्वारा जगह जगह पर भगवान को 56 भोग लगाये गए।
सम्पूर्ण रथ यात्रा में नगर वासियो ने देश विदेश से आये हुए भक्तो के साथ हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम राम राम राम हरे हरे का कीर्तन एवम नृत्य किया।
सम्पूर्ण रथयात्रा में प्रशासन सचेत एवम समर्पित रहा। साथ ही नगर के गणमान्य व्यक्तियों का भी विशेष सहयोग रहा। आयोजन मे इस्कॉन जोनल सुपरवाइजर सुंदर गोपाल प्रभुजी, अध्यक्ष आदिकर्ता प्रभुजी एवं प्रबंधक श्री माधवगौर प्रभुजी का विशेष सहयोग रहा।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























