
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला मदरसा निवासी 49 वर्षीय अब्दुल वाहिद की आगरा के ढ़ोलपुर क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। सड़क हादसे के दौरान अब्दुल वाहिद का एक बेटा बाकी अली घायल हो गया जबकि दूसरा बेटा सलमान बाल-बाल बच गया। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
अब्दुल वाहिद शुक्रवार को कैंटर में केले लादकर दिल्ली के लिए जा रहा था। जैसे ही वह शुक्रवार की रात आगरा क्षेत्र के एक्सप्रेसवे पर गांव ढोलपुर के पास पहुंचा तो कैंटर से नियंत्रण हो बैठा। इसके बाद कैंटर हाईवे पर पलट गया। इस दौरान वाहिद की मौके पर मौत हो गई जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक ने वाहन से कूद कर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलने पर आगरा पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लाखों के वाहन को चोरी होने से बचाए: 8979003261
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























