👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 15 एंबुलेंस बिना फिटनेस के दौड़ रही हैं। इन एंबुलेंस के मालिकों को परिवहन विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। एक सप्ताह में मानक पूरे न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह ने बताया कि जिले में परिवहन विभाग में कुल 51 छोटी बड़ी एंबुलेंस पंजीकृत हैं। इनमें से 15 एंबुलेंस ने फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं बनवाया हुआ है। ऐसे में मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही अभियान चलाकर बिना फिटनेस दौड़ रही एंबुलेंस के साथ अन्य वाहनों पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























