👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदरसा निवासी 28 वर्षीय भूरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसका शव घर से कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला। युवक का शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार भूरे मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था जो कि रविवार की देर शाम किसी कार्य के लिए कहीं गया था जो कि वापस नहीं लौटा जिसका शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा था। शव की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























