
बक्सर फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराई कार, कार से मांस बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नेशनल हाईवे-09 पर सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद चालक और उसके साथी क्षतिग्रस्त वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर जब पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तो कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के भीतर से भारी मात्रा में पशु मांस बरामद हुआ। फ्लाईओवर पर कार से मांस मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। जिला संयोजक राहुल शर्मा ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बरामद मांस के नमूने लेकर लैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस गाड़ी और उसके मालिकों के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















