
हापुड़ स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण अवैध कॉलोनियों (प्लाटिंग) व अवैध निर्माण पर धड़ाधड़ कार्यवाही कर रहा है, परंतु हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर की जा रही अवैध प्लाटिंग व अवैध रूप से निर्मित तथा निर्माणाधीन व्यवसायिक भवनों की ओर निगाह घूमाने से बच रहा है, जिसके पीछे एक ही कारण नजर आता है और वह है लिफाफा कलचर।
स्वर्ग आश्रम रोड पर हापुड़ से जाते वक्त दौमी ओवर ब्रिज से पहले सीधे हाथ पर कई व्यवसायिक भवन निर्माणाधीन है, परंतु एक भवन तो एचपीडीए को अंगूठा दिखा रहा है, जिस वजह से प्राधिकरण के लोगों का शक गहराता जा रहा है। बहुउद्देशीय भवन निर्माण के प्रथम तल पर करीब 4-6 फुट तक हवा में अतिक्रमण करके भवन के क्षेत्रफल में बढ़ोतरी की गई है जो मानक के विपरीत है। यह तो निश्चित है कि जब भवन में व्यापारिक गतिविधियां शुरू होगी तो सड़क मार्ग पर वाहनों व नागरिकों के आवागमन में व्यवधान पैदा होगा और आए दिन जाम लगेगा।
बताते हैं कि प्राधिकरण के किसी भी अधिकृत प्रतिनिधि ने भवन निर्माण स्थल का मौका निरीक्षण नहीं किया है और न हीं कोई रिपोर्ट प्राधिकरण के दफ्तर में दाखिल की है। नागरिकों की मांग है कि भवन का निर्माण रोक कर आवश्यक विधि कार्रवाई की जाए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















