
पिलखुवा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के जटपुरा कट के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायल का उपचार हायर सेंटर चल रहा है।
भोजपुर क्षेत्र के गांव नहाली निवासी नदीम, नवील और 55 वर्षीय राजकुमार बाइक से पिलखुवा की ओर जा रहे थे। पिलखुवा से भोजपुर की ओर जा रहे बागपत के गांव डोला निवासी देव पाराशर की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। आमने-सामने की भिड़ंत में चारों घायल हो गए जिसके बाद राजकुमार के दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979























