
👁 5 views Views
दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट चेकपोस्ट के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
मामला शनिवार की अपराह्न करीब 4:00 बजे ब्रजघाट चेक पोस्ट के पास का है जहां दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायल को तुरंत गढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई जिन्हें पुलिस ने साइड कराया। पुलिस की जांच जारी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























