
होटल व हाईवे के बीच लोहे की रेलिंग या डिवाइडर बनेगा, 160 को नोटिस जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बढ़ते हादसों को देखते हुए NHAI बेहद गंभीर है जिसने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। इस संबंध में 160 ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें नई व्यवस्था खुद बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था के तहत विभाग अब सर्विस रोड से होटल-ढाबों के लिंग को सीधे हाईवे से अलग करेगा। हालांकि इस व्यवस्था से होटल संचालकों का कहना है कि उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी और कारोबार भी प्रभावित होगा।
शुक्रवार की रात अधिकारियों ने दुर्घटनाओं का कारण बनने वाली स्थितियों को भांपा और गौर किया कि अधिकांश हादसे होटल ढाबों के पास ही हुए हैं जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। NHAI के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार का कहना है कि हाईवे 9 पर हादसों को रोकने के लिए निर्णय लिया गया है। होटल, ढाबे व हाईवे के बीच लोहे की रेलिंग और डिवाइडर बनाया जाएगा। केवल सर्विस रोड से इन्हें रास्ता दिया जाएगा। इसके लिए हापुड़ से मुरादाबाद तक करीब 160 संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















