
पिलखुवा: दो पक्षों में हुआ विवाद, दो महिला समेत तीन घायल
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव आज़मपुर में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, पथराव भी हुआ। बताया जा रहा है कि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का संभाला। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार का है जब ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गांव हिम्मतनगर में दो पक्षों में हुए विवाद में क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। इस दौरान दो महिला समेत तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों को संभाला।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























