
👁 20 views Views
पिलखुवा: अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, कार सवार घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एलिवेटेड रोड के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस की जांच जारी है।
मामला रविवार की रात का बताया जा रहा है जब एक गाड़ी जैसे ही पिलखुवा में एलिवेटेड रोड पर पहुंची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद गाड़ियां अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायल को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867























