
सरकारी भूमि पर कब्जा कर खेती करने के आरोप में ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव फाजिलपुर उर्फ मीरपुर में सरकारी भूमि पर कब्जा कर फसल उगाने के आरोप में वर्तमान ग्राम प्रधान के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की जांच जारी है। लेखपाल की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार ग्राम फाजिलपुर उर्फ मोरपुर में स्थित खसरा संख्या 189 रकबा 0.092 हेक्टेयर सरकारी खाते में नवीन परती के रूप में दर्ज है। सरकारी भूमि पर ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह पुत्र राम भूल सिंह ने नियमों को ताक पर रखकर सरकारी भूमि पर कब्जा कर हल चलवा दिया जिसके बाद लेखपाल ने निरीक्षण कर ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























