
पिलखुवा: तारों की बैसाखी पर झूल रहा बिजली का खंभा लोगों ने रस्से से जाल पर बांधा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मालीवाड़ा चौक पर लगा बिजली का खंबा तारों की बैसाखियों पर झूल रहा है। खंभे को झूलता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए जाल से रस्सी की सहायता से बिजली के खंबे को बांधकर टिकाया हुआ है जो बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार इस ओर ध्यान देने की अपील कर चुके हैं लेकिन किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया है जिसकी वजह से हादसे का खतरा मंडरा रहा है। लोगों की जान पर भी खतरा बना हुआ है। क्षेत्र वीडियो में बेहद नाराजगी है जिनका कहना है कि ऊर्जा निगम की टीम सुनने को तैयार नहीं है।
पिलखुवा के मालीवाडा चौक में लगा बिजली का यह खंबा पिछले कई दिनों से झूल रहा है जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। उचित कार्रवाई न होने के कारण लोगों में बेहद नाराजगी है। ऐसे में मजबूरन उन्हें खंभा बांधना पड़ रहा है लेकिन यह खंभा कभी भी गिर सकता है जिसके कारण बड़ा हादसा होने की संभावना है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















