
👁 16 views Views
हबीसपुर बिगास से कावड़ियों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांवड़ियों का एक जत्था बाबूगढ़ के हबीसपुर बिगास से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। इस दौरान बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने शिव भक्तों से बातचीत की और नियमों के प्रति शिव भक्तों को जागरूक किया और उनका सहयोग किया।
बता दे कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था हबीसपुर बिगास से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ जो वहां से जल लेकर भगवान भोले का शिवरात्रि के पावन पर्व पर जलाभिषेक करेगा। श्रद्धालु पुष्कर भारद्वाज, पुरुष चौधरी, कार्तिक शर्मा, रोहित पाल आदि इस दौरान शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत बम भोले के उद्घोष से हुई।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979





















