
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (EHapurNews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में NH-9 हाईवे पर सोमवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही इको कार संख्या UP 24 BC 2734 उपेड़ा फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित CNG पेट्रोल पंप के पास पलट गई।हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही हाईवे पर तैनात एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए CHC हापुड़ पहुंचाया। घायलों में अंकित पुत्र सुखपाल निवासी बिसौली, जनपद बदायूं, सिया पत्नी अंकित, सोमवती पत्नी सुखपाल और चमन पुत्र प्रेमचंद समेत पांच लोग शामिल बताए जा रहे हैं।




















