
👁 390 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ के प्रधान पद पर अतुल कुमार चौकड़ायत को निर्वाचित घोषित किया गया। उनके सामने ललित कुमार अग्रवाल छावनी वाले अग्रबंधु सेवा ग्रुप से मैदान में थे।चुनाव अधिकारी व समाज कल्याण अधिकारी हापुड़ दिग्विजय सिंह ने बताया कि अतुल कुमार चौकड़ायत ने प्रधान पद पर जीत हासिल की है। आपको बताते चलें कि चुनाव 20 सितंबर रविवार को हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दीवान इंटर कॉलेज में हुआ था जिसके पश्चात 21 सितंबर यानि सोमवार को मतगणना शुरू हुई जो कि मंगलवार की तड़के 5:00 बजे तक चली। जीत के पश्चात आतिशबाजी की गई।


















