
हापुड़: कांवड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिगत मेरठ रोड से गुजर रहे तारों को बदला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर विद्युत विभाग की टीम ने तारों की मरम्मत की और मुख्य मार्ग से गुजर रहे तारों को बदला। कांवड़ियों व शिव भक्तों की सुविधा को देखते हुए विद्युत विभाग की टीम ने खुद मोर्चा संभाला और यातायात को रोका। साथ ही तारों की मरम्मत की।
धीरखेड़ा बिजली घर के जेई किशन राय, लाइनमैन पंकज, अमन, जावेद, संदीप, विनय, सचिन आदि ने मोर्चा संभाला जिन्होंने वाहनों को रोका और तारों को बदला। उनका कहना है कि तारों की मरम्मत इसलिए कराई जा रही है जिससे शिव भक्तों व कावड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। कुछ मिनट के लिए यातायात मामूली रूप से रोका गया जिसके बाद वह सुचारू हुआ।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















