
आग के भयंकर रूप को देख उड़े लोगों के होश, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के असौड़ा पैठ में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से कूड़े के गोदाम में आग लग गई। भीषण आग को देख हर किसी के होश उड़ गए। आग इतनी भयंकर थी कि उससे निकलने वाला काला धुआं दूर से देखा जा सकता था। आसमान में ऐसा लगा मानो काले बादल छा गए। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
कूड़े के गोदाम में लगी आग धीरे-धीरे बढ़ने लगी। आग इतनी विकराल हो गई कि क्षेत्र वासियों में दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली लेकिन इस दौरान दमकल विभाग को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग के मंजर को देख लोग बेचैन हो गए। आग से निकलने वाले धुएं का गुबार चारों ओर फैल गया। आग पर काबू पाने के बाद भी जहरीला धुआं काफी देर तक लोगों को सताता रहा।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
























