
👁 14 views Views
गैस प्लांट से निकल रहे सड़े गोबर से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के गिरधरपुर तुमरेल स्थित एक जूनियर हाई स्कूल के पास गैस प्लांट से निकल रहे सड़े हुए गोबर को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। आरोप है कि गैस प्लांट से निकलने वाला सड़ा गोबर आसपास के खेतों में डाला जा रहा है, जिससे दुर्गंध के साथ-साथ स्कूली बच्चों और आसपास रहने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के नजदीक होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। फिलहाल क्षेत्र से गुजरने पर जबरदस्त बदबू का सामना करना पड़ रहा है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















