
नीमा एसोसिएशन हापुड़ ने नव नियुक्त सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा का किया स्वागत
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com):हापुड़। नीमा एसोसिएशन हापुड़ द्वारा जनपद हापुड़ के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर आहूजा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा जनपद में चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सहयोग एवं समन्वय का विश्वास दिलाया।
नीमा एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डी.के. वशिष्ठ, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक ग्रोवर एवं सचिव डॉ. करुण शर्मा जी ने डॉ. किशोर आहूजा जी का स्वागत करते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर समन्वय, जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तथा आयुर्वेद एवं अन्य चिकित्सा पद्धतियों के बीच सकारात्मक सहयोग से आमजन को अधिक लाभ पहुंचाया जा सकता है।
नवागत सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने नीमा एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सभी चिकित्सकों के सहयोग की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर नीमा एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं चिकित्सकगण उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















