
मकान की छत गिरने से पति-पत्नी घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक के सिखेड़ा गांव में बीती रात हुई तेज बारिश के दौरान एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त घर में सो रहे पति-पत्नी, देवेंद्र और कोमल मलबे में दब गए।
हादसे की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। हादसे में देवेंद्र और उनकी पत्नी कोमल घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, लगातार हुई बारिश के कारण छत की मिट्टी फूलकर भारी हो गई थी, जिसके चलते लकड़ी की कड़ियां टूट गईं और छत अचानक नीचे आ गिरी।
घटना की जानकारी प्रशासन को भी दी गई है। अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए लेखपाल को जांच के लिए भेजने और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















