
हापुड़ में बेखौफ चोरों ने चुराई भैंस, CCTV में कैद हुई वारदात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला थाना हाफिजपुर क्षेत्र के हिमायूंपुर गांव से सामने आया है, जहां चोरों ने एक ग्रामीण के घर के बाहर से भैंस चोरी कर ली।
बताया जा रहा है कि चोर रात के अंधेरे में भैंस को चोरी कर अपने साथ ले गए। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर भैंस को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके चलते लोगों को अपने पशुओं और घरों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और मामले की जांच में जुटी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़




















