
जल निगम के विकास कार्यों की डीएम ने की समीक्षा
हापुड ,सूवि(ehapurnews.com):जल निगम के द्वारा जनपद हापुड़ में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना व मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन बिछाने, पुरानी लाइनों के मरम्मत एवं सीवरेज व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने योजनाओं के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों, धनराशि के व्यय एवं गुणवत्ता नियंत्रण पर संबंधित अधिकारी से जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण एवं उपभोक्ताओं को समय से जल उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना जनस्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
बैठक में एक्शन जल निगम सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















