
पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदे पर झूलकर दी जान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अरशद नाम के युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विवाद के बाद अरशद ने कथित तौर पर फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















