
कुचेसर चौपला पिंक पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर चौपला स्थित पिंक पुलिस चौकी एवं परामर्श केंद्र पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा।
बैठक में थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार, एसएसआई नरेश कुमार गौतम, पिंक पुलिस चौकी प्रभारी आयशा सिंह एवं चौकी प्रभारी ओमकार गंगवार मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग भी बैठक में शामिल हुए।
पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
बैठक के दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही क्षेत्र में शांति और महिला चौकी प्रभारी ने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बताया उन्होंने लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत देने की अपील की।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा क्षेत्र में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























