वर्ष 2020 में उपलब्ध कराए चारे का अभी तक नहीं हुआ भुगतान
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को तीनों तहसील क्षेत्रों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान किसी ने बकाया भुगतान तो किसी ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की और अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग और कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाबूगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र के रहने वाले अमित कुमार पुत्र चरण सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में गौशाला को चारा और भूसा उपलब्ध कराया। बाबूगढ़ में अस्थाई गौशाला को लगातार एक साल तक चारे और भूसे की आपूर्ति की थी लेकिन उनका करीब 2.27 लाख रुपए का भुगतान अभी भी अटका हुआ है। भुगतान न होने की वजह से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कई बार शिकायत पत्र दिया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में और भी कई फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में एसडीएम शुभम श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी हापुड़ वरुण मिश्रा आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे जिन्होंने गुणवत्तापूर्ण समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाए।
लाखों के वाहन को चोरी होने से बचाए: 8979003261
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























