बारिश के दौरान फिसल कर दूसरी ओर पहुंची कार की पिकअप से भिड़ंत
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के नए बाईपास पर खुड़लिया के पास शनिवार को एक कार बारिश के दौरान फिसल कर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर चली गई जिसके कारण पीछे से आ रहे पिकअप की गाड़ी से भिड़ंत हो गई। गाड़ी में सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जिनकी हालत स्थिर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार सवार ने बताया कि गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी ओर पहुंच गई।
विजय शर्मा पुत्र जय हिंद शर्मा निवासी लखनऊ ने बताया कि वह अपने साथी शिवम द्विवेदी पुत्र राजू द्विवेदी निवासी लखनऊ के साथ शनिवार को लोनी से आ रहे थे। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र के खुड़लिया बाईपास पर पहुंचे तो गाड़ी बारिश में अचानक अनियंत्रित हो गई और फिसल कर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पहुंच गई जिसके कारण पीछे से आ रहे पिकअप की गाड़ी से टक्कर हो गई। सड़क हादसे के दौरान दोनों घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























