हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में खेत मालिक पर वन विभाग की अनुमति के बिना सात आम के हरे पेड़ काटने का मामला सामने आया है। वनरक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वनरक्षक सरिता भट्ट ने बताया कि चार जुलाई को मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि गांव कनिया कल्याणपुर स्थित खेत में प्रतिबंधित सात आम के हरे पेड़ों को अवैध रूप से काटा जा रहा है। सूचना को सटीक मानकर वह टीम के साथ पहुंची तो आरोपियों ने खोदे गए गड्ढों को भी नष्ट कर दिया। पेड़ों को गांव उपेड़ा निवासी खेत मालिक प्रदीप कुमार ने ठेकेदार शिवदत्त निवासी गांव अठसैनी गढ़मुक्तेश्वर को बेच भी दिया। आरोपी ने पेड़ों का प्रतिकर भी रेंज में जमा नहीं किया। इसके बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























