हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी युवक के घर से अलमारी में रखी ढाई लाख की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी सूखे ने तहरीर देते हुए बताया कि उसने किसी काम के लिए ढाई लाख रुपए लिए थे। गुरुवार की रात उसने नकदी अपने घर की अलमारी में रख दी जिसके बाद वह खाना खाकर सो गया। शुक्रवार की सुबह जब वह सो कर उठा तो देखा की अलमारी का ताला टूटा हुआ है। अलमारी के पास पहुंचा तो देखा उसमें रखी नजदीक गायब थी। उसके बाद उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























