
नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को देहरा जाने से रोका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़/धौलाना। नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी ने आरोप लगाया है कि गांव देहरा की घटना के संबंध में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने तथा क्षेत्र की वास्तविक स्थिति जानने के उद्देश्य से 21 मई को प्रस्तावित प्रतिनिधिमंडल के दौरे को प्रशासन द्वारा रोका गया। पार्टी के अनुसार कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर रोक दिया गया तथा प्रतिनिधिमंडल की गतिविधियों पर प्रशासनिक नियंत्रण लगाया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रस्तावित प्रतिनिधिमंडल गांव देहरा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात, घटनास्थल का निरीक्षण तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद करने वाला था।
पार्टी का कहना है कि इस दौरे का उद्देश्य केवल जनभावनाओं को समझना और लोकतांत्रिक तरीके से जनता की बात को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना था। पार्टी के अनुसार जिलाध्यक्ष मोहित चौधरी, जिला उपाध्यक्ष तनुज कश्यप, जिला महामंत्री प्रदीप रावत, जिला प्रवक्ता संजय यादव, जिला महासचिव अजब सिंह, शिवम राजपूत, बंटी राणा, टिंकू राणा, विनीत गोस्वामी, अजय सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्ताओं को गांव देहरा जाने से पहले रोक दिया गया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























