
हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने हापुड़ ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपी SIR की फाइनल वोटर लिस्ट
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने शुक्रवार को हापुड़ ब्लॉक अध्यक्ष मोहसिन खान को SIR की फाइनल वोटर लिस्ट सौंपी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द बूथ अध्यक्षों तक SIR की फाइनल वोटर लिस्ट पहुंच जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि अगले साल 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिसके लिए अभी से बूथ के कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए। उन्होंने कहा है कि इस बार का मुख्य चुनाव भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच होने जा रहा है। कांग्रेस इस बार उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने संगठन के दम पर चुनाव मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस बार चुनाव में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। इस दौरान जिला महासचिव गौरव गर्ग, जिला महासचिव संजय छाबड़ा आदि लोग मौजूद रहे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























