
👁 54 views Views
मिलावटखोरों के विरुद्ध चलेगा अभियान
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):हापुड जिलाधिकारी कविता मीना ने शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दुकानों, होटलों, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग यूनिट का FSSAI लाइसेंस चेक किया जाए।
नियमित मिठाई, दूध, खोवा, तेल, मसाले, पनीर के नमूने लेकर जांच की जाए।उन्होंने किचन, काउंटर, स्टोरेज की सफाई और हाइजीन चेक का भी निरीक्षण किया जाए। यदि कही पर भी मिलावट मिले तो लाइसेंस सस्पेंड/रद्द, दुकान सील तथा FIR दर्ज के निर्देश दिए l
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
























