हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिवहन विभाग ने गैर हाजिर चल रहे 42 संविदा चालक व परिचालकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब न मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गंगा स्नान मेले में चालक व परिचालकों के गैरहाजी रहने के कारण कई बसों का संचालन नहीं हो पाया था। ऐसे में एआरएम संदीप नायक ने 42 संविदा चालक व परिचालकों को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है। 19 चालक और 23 परिचालक बिना कोई सूचना दिए मेले के दौरान अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर हो गए थे जिसके चलते बसों का संचालन भी प्रभावित हो गया था जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हुई थी। इन चालक और परिचालकों को नोटिस जारी किया है। यदि 24 घंटे के अंदर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540























